रत्न प्रकृति की ओर से मनुष्य को दिया गया उपहार है। मनुष्य प्राचीन काल से ही विभिन्न रत्नों की ओर आकर्षित रहा है और भविष्य में भी ऐसा करता रहेगा। रत्न न केवल शरीर को आभूषण के रूप में सुशोभित करते हैं बल्कि अपनी दैवीय शक्ति के प्रभाव से कई तरह की समस्याओं को भी रोकते हैं।